Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मेला का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैरो / लोहरदगा : झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखण्ड के कैरो मुहर्रम मेला टांड़ में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रखंड प्रतिनिधि समिद अंसारी कैरो मुखिया बीरेंद्र महली डॉक्टर आफताब आलम,सी एच ओ सुजाता अनिमा कुजूर,सावित्री तिग्गा आदि अतिथियो द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया,मेले पर सामान्य ओ पी डी, नेत्र,मलेरिया,फायलेरिया,टी वी,कुष्ठ,दंत चिकित्सा,टीकाकरण आयुष्मान समेत अनेको विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर सुविधा प्रदान की गई।मौके पर अतिथि के तौर पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में एक ही जगह सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है जहां पर स्वास्थ्य संबधी विभिन्न स्टाल लगाकर जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श व उपचार हेतु दवाइयां दी जाती है।उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की।मुखिया बीरेंद्र महली ने कहा कि समय समय पर इस तरह का आयोजन होने से ग्रामीण जनता को काफी राहत मिलती है लोग एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबधी लाभ उठा सकते हैं।मौके पर सी एच ओ सुजाता अनिमा कुजूर,सावित्री तिग्गा,रेखा कुमारी,जगरानी टोप्पो,अनिमा लकड़ा,शिफा लकड़ा,डॉक्टर आफताब आलम,शाहिद इकबाल,ए एन एम निभा कुमारी ,राजमणी कुमारी,सहिया जुबैर नाज,जयफलिता लकड़ा,शोएबा परवीन,सरोज उरांव आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment