Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डीसी का PVTG गांवों में ऐतिहासिक दौरा, जमीन पर बैठ सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने प्रोजेक्ट द्वार के तहत आकांक्षी प्रखंड डुमरी के दुर्गम असुरटोली/लातापानी (करमदोन) गांवों का दौरा किया। यह ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इससे पहले कोई डीसी यहां नहीं पहुंची थी। गांव में असुर समुदाय के 10 परिवार (आबादी 62) और कोरवा समुदाय के 13 परिवार (आबादी 50) रहते हैं, जो लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।

डीसी ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, जिससे लोग भावुक और प्रभावित दिखे। मुखिया ज्योति बहेर देवी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार डीसी गांव आई हैं। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा और महिलाओं की आजीविका की समस्या रखी। बताया गया कि पानी टंकी फटी व कई टंकियां क्षतिग्रस्त हैं और पक्की सड़क नहीं होने से आवागमन बाधित है।

डीसी ने PHED अभियंता को अगले दिन टंकी मरम्मत, REO जेई को सड़क अलाइनमेंट, और महिलाओं को मशरूम प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, कुपोषण रोकने, और मूंगा साग सेवन के प्रति जागरूक किया। डीसी ने स्वयं मूंगा पौधा लगाकर कहा कि इसके नियमित सेवन से कुपोषण दूर व हीमोग्लोबिन सुधरेगा।

दौरे के दौरान 4 को राशन कार्ड, 5 को आधार, 7 को जन्म प्रमाण, 11 को आयुष्मान कार्ड, समेत पेंशन, आवासीय, पेंशन, किशोरी समृद्धि, मातृ वंदना सहित कई योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया गया। साथ ही 24 परिवारों को कंबल व मच्छरदानी, तथा ग्रामीणों द्वारा 4 किमी सड़क निर्माण मांग का आवेदन सौंपा गया, जिस पर डीसी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर सिविल सर्जन, एसडीओ, जिला आपूर्ति, पीएचईडी, समाज कल्याण, योजना विभाग, बीडीओ डुमरी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment