Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध देशी कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद, भेजा गया जेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर प्रतापपुर थाना क्षेत्र से तालिब खान पिता जुबैर खाना को अवैध देशी कट्टा, गोली व एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा का रहने वाला है। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष 04 मई को हुए लूट कांड एवं अन्य घटना मंे अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। एसडीपीओ ने आगे बताया है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम गजवा में एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर मोटरसाईकिल से घुम रहा है, जो कोई अप्रिय घटना कर सकता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर लव कुमार प्रतापपुर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठीत किया गया। गठीत टीम के द्वारा गजवा चातर नर्सरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान तालिब खान पिता जुबैर खाना साकिन को अवैध देशी कट्टा, गोली तथा एक चोरी के मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ करने में 04 मई को हुए लूट कांड एवं अन्य घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। इस संदर्भ मे कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक गलैमर मोटरसाईकिल जेएच 01डी 4959, एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिन्दा कारतुस, एक 315 बोर का खोखा, एक स्पार्क कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल तथा अभियुक्त का आधार एंव पैन कार्ड की छायाप्रति जप्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment