संवाददाता पारस कुमार इंद्र गुरु -लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अन्तर्गत हेसवे ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के खेल प्रांगण में नव युवक संघ हेसवे द्वारा आयोजित रविवार को तीन दिवसीय स्व.कुणाल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था.फाइनल खेल के मुख्य अतिथि लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप देव शेखावत और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सिंह तथा निशांत सिंह व मिथुन तमेंड़ा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल खेल प्रारम्भ कराया गया.खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीडीसी दिलीप प्रताप देव शेखावत ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान दें जिन्हें जिस खेल में रुचि है.हॉकी,क्रिकेट,फुटबॉल,बैड मिन्टन सभी को अलग अलग खेल में रुचि रहता है.जिन्हें जिस खेल में रुचि है.वो एक लक्ष्य लेकर खेल को अनुशासन के साथ खेलें तथा खेल भावना से आपस मे एक दूसरे के साथ मित्रता बनाये रखें साथ ही कहा कि खेल के नियमानुसार अनुशासन के साथ खेलने पर अवश्य ही सफलता मिलेगी.वही खेल आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष रामजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट को सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दस वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है.वही टूर्नामेंट का फाइनल मैच ब्लैक डायमंड तिगरा और रैंबो क्लब कुंदगड़ी के बीच खेला गया.जिसमें पेनाल्टी सूट आउट में तिगरा की टीम 4-1 गोल से जीत कर प्रतियोगिता का विजेता बना.वही विजेता,उपविजेता और तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार स्वरूप नगद राशि दे कर सम्मानित किया गया.मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्षक विश्वनाथ मिस्त्री,सचिव जोयेस कुजूर,एस सुजुद्दीन रजा,तिवारी उरांव,अर्जुन मिस्त्री,रूपेश यादव,राजेश मुंडा,आदित्य मिस्त्री समेत अन्य खेल प्रेमी ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चे बच्चियां उपस्थित थे.




















Total Users : 1127943
Total views : 2949541