Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता कार्याक्रम का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पर्यटन निदेशक के निर्देश एवं उपायुक्त के आदेशानुसार 26 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस सप्ताह के अवसर पर चतरा जिले में पर्यटन जागरूकता हेतु साइकिल रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साइकिल रैली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हेरुआ डैम तक आयोजित की गई। जिसमें खेलो इंडिया सेंटर के छात्र-छात्राओं एवं आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को पर्यटन के महत्व के बारे में बताया गया।

साथ ही चतरा जिले के अंतर्गत अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी साझा की गई और यह भी बताया गया कि पर्यटन क्षेत्र में किस प्रकार करियर बनाया जा सकता है तथा पर्यटन से जुड़े रोजगार के अवसर क्या-क्या हैं। इसके अतिरिक्त, पर्यटन पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में स्टेडियम में मौजूद युवाओं का स्वागत किया गया और पर्यटन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर जिला खेल सह नोडल पर्यटन पदाधिकारी कैलाश राम, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ अंकित कुमार, जिला पर्यटन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कैलाश राम एवं अंकित कुमार द्वारा युवाओं को पर्यटन के महत्व और इसके माध्यम से जिले में विकास एवं रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment