Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की टूप संख्या 18/46 ने एनसीसी ए प्रमाणपत्र की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी के 40  कैडेटों ने जनवरी 2025 में राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय बिहार एवं झारखण्ड के 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के तहत एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा में शामिल होकर शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पी बी शर्मा ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. आज विद्यालय में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह में  प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत साहु ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट के रूप में आपको गर्व होना चाहिए कि आप इतने बड़े युवा संगठन का हिस्सा हैं.अनुशासन और एकता में रहते हुए समाज और देश के प्रति अपने दायित्व को निभाने का अवसर मिलता है.  विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सेकेंड आफिसर अभिजीत झा ने बताया कि 40 कैडेटों में 32 कैडेट ने सर्टिफ़िकेट ‘ए’ परीक्षा में ए ग्रेड एवं 8 ने बी ग्रेड प्राप्त किया है. इस परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर करना एक बड़ी उपलब्धि है. यह कैडेट्स के दो वर्षों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण का नतीजा है और निस्संदेह हमारे कैडेट्स इन दो वर्षों में अन्य विद्यार्थियों की तुलना में बेहतर नागरिक बनकर उभरे हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment