Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहला मैच अमकुदर-केंदुवा सहोर के बीच खेला गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा)। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के केंदुवा-सहोर स्थित शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर खेल मैदान में सोमवार को सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सिकेंद्र खरवार, कोलेश्वर सिंह भोगता एवं उप मुखिया चन्द्रदेव ठाकुर ने विधिवत फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर जेएलकेएम नेता सिकेंद्र खरवार ने कहा खेल से युवा अपनी पहचान बना सकते हैं, खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। अगे बताया कि टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 20000 बीस हजार, द्वितीय पुरस्कार 15000 हजार व तृतीय पुरस्कार 10 दस हजार रुपये है। हरिओखार स्पोर्ट क्लब केंदुवा सहोर के आयोजकों ने बताया टूर्नामेंट में कुल 24 टीमे भाग लेंगी। उद्घाटन मैच अमकुदर एवं केंदुवा सहोर टीम के बीच खेला गया, जिसमे 1-0 से अमकुदर टीम बिजेता बना। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य कैलाश सिंह खरवार, पवन गुप्ता, समाजसेवी नरेश सिंह खरवार, संतोष सिंह खरवार, अनिल सिंह खरवार, संतोष यादव, राजू सिंह, वार्ड सदस्य राजू सिंह, अरुण यादव, महरू सिंह, राजेश सिंह खरवार, बीरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, बिनोद सिंह खरवार, अरुण सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment