
टंडवा (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध चुंदरु धाम मंदिर परिसर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जहां भगवान गणपति व भुवन भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना कर श्रद्धालु देर शाम से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपान करने दूर – दराज से आ रहे हैं। कथा आचार्य जयनारायण मिश्र द्वारा पौराणिक कथाओं का सुमधुर वर्णन के साथ सुखमय सांसारिक जीवन में धर्म की महिमा का आख्यान कर रहे हैं। वहीं प्रतिदिन लगने वाले भंडारे का भोग पाकर श्रद्धालु धन्य महसूस कर रहे हैं। दूसरी ओर मंदिर परिसर के अंदर लगाये गये मेले में कुटीर ग्रामोद्योग की वस्तुएं व विभिन्न प्रकार के झूले भी लोगों के विशेष आकर्षण में है। यहां प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाई दे रही है।आवाजाही में आमलोगों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए वरीय प्रशासनिक अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि पूजा समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतर समन्वय से आयोजन स्थल में श्रद्धालुओं के सुरक्षा तथा सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।




















Total Users : 1127823
Total views : 2949392