गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवा पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण के खेल मैदान में चतरा जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल ्रपतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हॉकी में 4 बालक व 4 बालिका टीम, वॉलीबॉल में चार बालक व चार बालिका टीम ने भाग लिया। वहीं एथलेटिक्स के स्पर्धा में 100 मीटर, 200 मीटर व 50 मीटर रेस के साथ बोरा दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार केशरी व सभी शिक्षकों ने पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सभी खेल का संचालन शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी के द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और खेल भाव का परिचय दिया। विजेताओं को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।
---Advertisement---




















Total Users : 1127824
Total views : 2949393