कान्हाचट्टी (चतरा)। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल के डागडगवा में अंबेडकर स्पोर्ट क्लब द्वारा 10 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि लोजपा विधायक जनार्दन पासवान द्वारा विधिवत रिबन काटने कर व राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। विधायक ने टूर्नामेंट के पहले मैच का शुभारंभ फुटबॉल को कीक मारकर किया। मैच अंबेडकर स्पोर्ट क्लब और इटखोरी प्रखंड के मोरक्को के बीच खेला गया। मैच के उद्घाटन के उपरांत टूर्नामेंट के निदेशक शिक्षक नरेश पासवान द्वारा सभी खेल प्रेमियों खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर विधायक ने अखिल प्रेमियों के मांग पर खेल मैदान में यात्री सेड, स्ट्रीट लाइट और मैदान के किनारे गड़वाल का काम तत्काल चालू करवाने का काम किया। जिससे प्रभावित तुलबुल पंचायत ग्रामीण जनता व खेल प्रेमियों ने विधायक का जोरदार तालियों और जयकारों के साथ अभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, चारु मुखिया राजेंद्र राम, आरजेडी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, शिक्षक सह समाजसेवी सुभाष चंद्र पासवान, लालधारी ठाकुर, गांव के प्रधान महरू पासवान, केदार पासवान लोकेश्वर पासवान, अर्जुन प्रसाद केसरी, महावीर मंडल, फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान, सचिव प्रिंस पासवान, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार पासवान, उप कप्तान बबलू भारती समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।
अंबेडकर स्पोर्ट क्लब द्वारा 10 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोज, विधायक ने किया उदघाटन

On: August 18, 2025 1:02 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127825
Total views : 2949394