Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी के छात्र-छात्राओं ने जीते 83 मेड़ल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। पिछले दिनों रांची स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिये एनटीपीसी द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां पदक जीतने वाले प्रतिभागियों का जोरदार उत्साहवर्धन करते हुवे प्राचार्य पुष्पा कुमार झा ने मेडल प्रदान किये। उक्त जानकारी देते हुवे विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि खो-खो, भाला, गोला एवं चक्का फेंकना, जुड़ो -कराटे, बॉक्सिंग तथा दौड़ हेतु राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 17 गोल्ड, 28 कांस्य एवं 38 रजत यानि कुल 83 पदक हासिल कर डीएवी स्कूल के छात्र -छात्राओं ने लोहा मनवाया एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है।प्रतिभागी विजेताओं में सौरव राज, साईं राज, राकेश रंजन, श्रेयांश पांडेय, कुंदन यादव, लक्ष्मी उरांव,महक कुमारी,अलीशा अंजुम,पवन यादव, ऋतिका सिंह,रेशमी भोक्ता, संकेत तिवारी, अंश कुमार के नाम शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment