Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में केवी के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेशनल अंडर 17 कब्बडी के लिए 3 तथा अंडर 17 क्रिकेट के लिए दो छात्रो का हुआ चयन

On: May 5, 2025 11:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। हज़ारीबाग केंद्रीय विद्यालय में आयोजित संभागीय खेल कूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया-चतरा के 24 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कब्बडी और क्रिकेट में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान पर बोकारो, द्वितीय स्थान पर चतरा तो तृतीय स्थान पर पतरातू की टीम रही। हालांकि पूरे प्रतियोगिता में ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कबड्डी अंडर 17 में विरोधी टीम को धूल चटा देने वाले केवी चतरा के हिमांशु कुमार, शिवम कुमार औऱ आयुष राज का चयन रांची रीजन संभागीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी बंगलोर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इतना ही नहीं अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में विरोधी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़नेवाले बल्लेबाज हिमालय राज और सत्यम राज का चयन भी नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये दोनों अहमदाबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें। खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन खेल शिक्षक डी खलखो के कुशल मार्गदर्शन में निखरकर सामने आया है। वहीं संभागीय प्रतियोगिता में चतरा केवी का झंडा बुलंद करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार ने बधाई देते हुवे नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ झारखंड का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार, लोकेश कुमार, आशीष कुमार यादव सहित अन्य ने बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

Leave a Comment