भुईयां समाज के जिला अध्यक्ष मृतक विकास के परिजनों से मिले, हर संभव मदद करने की कही बात

0
669

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के चतरा जिलाध्यक्ष उमेश भारती शानिवार को पहुंचे। जहां मृतक विकास कुमार के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान समाज के लोगों के साथ बैठक कर विकास हत्या कांड से संबंधित चर्चा करते हुए विकास हत्या कांड के उद्भेदन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा की विकास की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। हत्या के बाद सात दिन बीत गया है और पुलिस  हत्या कांड में चुप्पी साधे है। हालांकि समाज के जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारी से दूरभाष से बात कर हत्या के मामले में अबतक की करवाई की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कोई साक्ष्य नहीं दिख रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। समाज के जिला अध्यक्ष ने परिजनों को न्याय दिलाने के साथ हरसंभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विकास हत्या कांड का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय भारती, महादेव दांगी, बीरेंद्र भारती, पोखन राम समेत परिजन मौजूद थे।