न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुल 76 बच्चों को रांची रवाना किया गया। सभी बच्चों को प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय के देखरेख में भेजा गया। प्रधानाध्यापक ने बताया की बच्चों को बिरसा जैविक उद्यान एवं चिड़ियाघर के साथ मछली घर का भ्रमण करवाया गया है। इस भ्रमण से बच्चों को मानसिक विकास में बढ़ोतरी होगी तथा बच्चे अधिक से अधिक चंचल होंगे। 28 लड़के एवं 48 लड़कियां और 6 शिक्षक एवं शिक्षिका भ्रमण दल में शामिल हैं। जिसमें शिक्षक सत्यदेव उपाध्याय समेत अन्य शिक्षक शामिल है।
शैक्षणिक भ्रमण किया पीएम श्री मध्य विद्यालय से 76 बच्चे और शिक्षकों ने

By newsscale
On: March 22, 2025 8:27 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127800
Total views : 2949358