
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड में होली शांतिपूर्ण मानने को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में बीडीओ राहुल देव व थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को चलंत व सुरक्षित रखा गया है। जबकि बरटा, केंदुआ, किरकिरा, सलिमपुर में सहायक अभियंता मनोज कुमार, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, द्वारी, तिलैया, इचाक में कनीय अभियंता सचिन दत्त शर्मा, चितरंजन शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, गांगपुर लुब्धिया, महुआटांड़ में बीपीएम सुरेंद्र प्रजापति, बीटीएम प्रभात कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रंजय कुमार सिंह, आमीन, सिंदुआरी, मंझगांवां, तरीघटेरी में जनसेवक उज्जवल कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा, गिद्धौर में एमओ जॉन कुमार मरांडी, राजस्व उप निरीक्षक पप्पू कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र नारायण सिंह को प्रतिनियाुक्त किया गया है।