20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कई पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, विद्यालय प्रबंधन समिति में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत सचिवालयों में हुई बैठक

0
229

20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी रहे अनुपस्थित

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड सभागार में सोमवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान व संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रभारी पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न विभाग के अधिकतर पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। वैसे में बैठक में भाग नहीं लेने वाले अधिकारियों व पधाधिकारियो के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए वैसे पदाधिकारियों से 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिसके पश्चात बैठक अगली तिथि तक स्थगित कर दी गई। बताया गया की निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण समर्पित नहीं दी गई तो संबंधित विभाग के राज्य सचिव को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन प्रेषित कर दिया जाएगा। बैठक में अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, मनरेगा के सहायक अभियंता मनोज कुमार, शिक्षा विभाग के बीआरपी आदि उपस्थित थे।

विद्यालय प्रबंधन समिति में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष निशा देवी व संचालन प्रधनाध्यपक सिद्धेश्वर पांडेय ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के दो शीशम पेड़ को बेच कर विद्यालय में पंखा लगाने का निर्णय लिया। साथ ही बताया गया कि विद्यालय की रेसोईया तुलेश्वरी देवी की उम्र 60 वर्ष हो जाने पर सेवा मुक्त हो गयी हैं। उनके स्थान पर किरण कुमार को रसोइया के रूप में चयन किया गया। साथ ही मध्य विद्यालय में 12 जून से बच्चों का नामंकन लिया जायेगा। जिसमे आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर व जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। बैठक में प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार दास, नीता देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, मुनियां देवी, मोनिका देवी, ममता कुमारी, राजकमल कुमार सहित अन्य शामिल थे।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को लेकर विभिन्न पंचायत सचिवालयों में हुई बैठक

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया व संचालन सचिव ने किया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत को स्वच्छ, सुंदर व शिक्षित बनाने की शपथ ली। पंचायत में स्वच्छ, शिक्षा स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पंचायत में जल की प्रचुरता, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सुशासित ग्राम पंचायत, सबका हाथ जुड़ता जाए एवं पंचायत को आगे बढ़ाते जाएं आदि कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। मौके मुखिया निर्मला देवी, सरिता देवी, सुमीरा कुमारी, बेबी देवी, डेगन गंझू, जगदीश यादव, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, वार्ड सदस्य अमिर दांगी, ममता देवी, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री, उपेंद्र दांगी, अजय दांगी, प्रकाश दांगी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी आदि उपस्थित थे।