
मयूरहंड (चतरा)। जिले में भ्रष्टाचार का अरोप लगाते हुए शनिवार को सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास के साथ मयूरहंड प्रखंड के भाजपा नेताओं ने काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध जताया। ज्ञात हो कि चतरा सांसद कालीचरण सिंह डीएमएफटी मद से जिला मुख्यालय में लगाये गये सोलर स्ट्रीट लाइट में बरती गई अनियमितता की जांच कराने की मांग की थी। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित कर, टीम में अपर समाहर्ता चतरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं नगर निगम कार्यपालक अभियंता को शामिल किया था। जांच टीम में शामिल पदाधिकारी के खिलाफ चतरा के भाजपा सांसद ने एक लोकोक्ति चमड़े की रखवाली कुत्तो के हाथ उपयोग किया था। जिसके खिलाफ झारखंड प्रशासनिक अधिकारि/पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को उक्त लोकोक्ति को अमर्यादित शब्द का प्रयोग करने के खिलाफ काला बिला लगाकर सांकेतिक विरोध जताया और कहे गए उक्त शब्द के प्रति खेद व्यक्त करने की मांग की। खेद व्यक्त नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फुका, जिसके तहत शनिवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।