सेवा एवं इलाज के नाम पर हो रहे धर्मांतरण पर जल्द लगे रोक : दीपक साहू 

0
306
जय श्री राम समिति ने दो यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समिति के सदस्यों ने दो यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की। मिली जानकारी के अनुसार पतराटोली निवासी बुधवा उरांव की पुत्री सीता कुमारी एवं बसार टोली कृषि मार्केट निवासी स्वर्गीय चमरू उरांव की पत्नी सुखमनिया उरांव दोनों सदर अस्पताल में इलाजरत थे। डॉक्टर ने खून की कमी बताई। परिवार के लोग काफी परेशान होकर जय श्रीराम समिति से संपर्क किए। समिति के सदस्य अनुज मेहता एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने एक एक यूनिट ब्लड देकर मानवता का परिचय दिया। नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कुछ लोग गरीबों के मजबूरी का लाभ उठाकर सेवा एवं इलाज के नाम पर धर्मांतरण का खेल खेलते हैं। जो आज भी निरंतर जारी है। वैसे लोगों से बचने की आवश्यकता है। राज्य सरकार जल्द से जल्द संज्ञान ले। जिन्हें भी ब्लड की आवश्यकता हो या किसी भी परेशानी में हो वह जय श्रीराम समिति से संपर्क कर सकते हैं। समिति समस्या का हल करने का प्रयास करेंगी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो,जिला महामंत्री अजय साहू, दीपक साहू आशीष कुमार रजनीश उरांव नगर कार्यकारी अध्यक्ष लाल नितेश नाथ शाहदेव, करण महतो,दशरथ उरांव आदि लोग मौजूद थे।