Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में अर्थ दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस पर सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन कुमार पात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का पृथ्वी पर बने रहना अति आवश्यक है। धरती पर मनुष्य की स्वार्थ पूर्णता, आधुनिकता तथा औद्योगिकरण की होड तथा लापरवाही के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। सर्वप्रथम इस समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने वाले यूएसए के गेलाॅर्ड नेल्सन थे। उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। प्राकृतिक धरोहर तथा प्राकृतिक संतुलन के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के मध्य पौधों तथा पेड़ों का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका शीर्षक ‘धरती माता का बचाव’ था। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी मेंअनुराज कुंडू,अलीशवा अहमद, दिव्यांश कुमार,समृद्धि कुमारी, विवान राज,कक्षा यूकेजी में
अथर्व कृत, अलिका अम्बर,कश्वि कुमारी, निधि कुमारी,काव्या तरुशि तथा कक्षा प्रथम में शिवाय सिंह,शिवांश शर्मा ,प्रयांस वर्मा,अनुश्री लकड़ा, आराधना केरकेट्टा, आरोही वर्मा ,आकंछा कच्छप,कृश गुप्ता,वैशनवी कुमारी,काव्या गोयल, कक्षा द्वितीय में हेमांगी नाग, विशेष प्रकाश, मान्या राज, नव्या तरुषी, कोमल कुमारी, अनन्या कुमारी, प्रिंस कुमार,अयांश गुप्ता, अनुपम राज,हर्षित राज,प्रिंसेस भव्या सिंह,मास्टर यश कुमार साहू,मास्टर रीत कुमार आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रों, संगीता मित्तल, सोमिता दास, रजनी प्रसाद व श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment