शैक्षणिक उन्नयन ट्रस्ट के बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

0
39

इटखोरी(चतरा)। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारा में नारायणा द्वारा संचालित शैक्षणिक उन्नयन ट्रस्ट की बैठक इटखोरी प्रखंड के सोनिया निवासी महेंद्र कुमार पाण्डेय व ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के मौजूदगी में हुई। जबकी संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह बैठक में बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उदेस्य ग्रामीण बच्चे जो पैसे के आभाव में मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उन्हें ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के गाइडलाइन के तहत उच्च शिक्षा देने में मदद की जाती है। आगे बताया कि इसमे प्रवेश परीक्षा ली जाती है और जो बच्चे इस में सफल होते हैं उन्हें ट्रस्ट द्वारा उच्च शिक्षा देने में मदद की जाती है। बैठक में उदय सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सतीश सिंह, संजू सिंह, अंजू सिंह, शंकर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुदामा सिंह, बिनोद सिंह, दया सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।