Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में युवक को 22 साल कठोर कारावास की सजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चाईबासा। जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह की अदालत ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी आकाश गुप्ता को दोषी करार देते हुए 22 साल की कठोर कारावास और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी साफ किया कि अगर दोषी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा, भादवि की धारा 504 के तहत भी आरोपी को एक साल की सजा और 1,000 का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर एक महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया गया है। अदालत ने सभी जुर्माने की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। यह घटना साल 2021 में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आकाश गुप्ता पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता के अनुसार आकाश गुप्ता उसे बहला-फुसलाकर घर से भगाकर हजारीबाग ले गया और वहां किराए के मकान में रखा। इस दौरान वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता शादी की बात करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई महीनों बाद आरोपी के भाई आशीष गुप्ता ने पीड़िता को चांडिल में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत कड़ी सजा सुनाई और आरोपी को कड़ी सजा देकर नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने का संदेश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment