Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बिशुन उर्फ भुनेश्वर हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा, चौंकाने वाले तथ्य आये सामने

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भुनेश्वर उर्फ बिशुन हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा

 

टंडवा (चतरा): पिछले दिनों टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुआ निवासी 38 वर्षीय भुनेश्वर उर्फ बिशुन साहु का तलवार से गला रेतकर नृशंस मामले में पर्दा पूरी तरह से हट गया है। मामले का रहस्योद्घाटन करते हुवे शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी विकास पांडेय ने जहां हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी लेम्बुआ गांव निवासी रोहित कुमार साहु पिता रघु साव दो अन्य चतरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बधार (सिन्दुआरी) निवासी राजू पासवान पिता बोधन पासवान एवं बधार (सलैया) निवासी दीपक उर्फ छोटू पिता पोखन साव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बता दें मृतक के पुत्र ने टीपीसी के टॉप उग्रवादियों को नामजद अभियुक्त बनाते हुवे प्राथमिकी दर्ज कराई थी । एसपी विकास पांडेय ने भी टीपीसी उग्रवादियों की संलिप्तता से साफ इंकार कर चुके हैं। हालांकि , ये कयास शुरुआती दिनों से हीं लगाया जा रहा था कि आपसी रंजिश में हीं अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोप तो ये भी लगाया जाता है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण अपने गांव के भोले- भाले लोगों पर अपने पहुंच – पकड़ तथा पुलिसिया कार्रवाई का भय दिखाकर मृतक अपने सहयोगी के साथ ब्लैकमेलिंग करता था। जैसा कि विगत छः माह पूर्व एक मामले में यौन शोषण का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर पांच लाख रुपए मृतक भुनेश्वर उर्फ बिशुन समेत उसके हीं गांव के साथी महाबीर प्रसाद गुप्ता द्वारा लेने का सनसनीखेज आरोप टंडवा निवासी उमेश साहु ने समुचित साक्ष्यों (कोर्ट एग्रीमेंट सहित अन्य) के साथ स्थानीय थाना में आयोजित जन समाधान शिविर के रेफरेंस संख्या 01/10 सितंबर 2024 में दिया गया था।

बहरहाल, हत्याकांड मामले में एसपी विकास पांडेय द्वारा कांड उद्भेदन के लिए गठित टीम में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, एसडीपीओ सिमरिया प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी टंडवा उमेश राम व सिमरिया थाना प्रभारी अनिल उरांव ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी सफलता अर्जित करते हुवे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले से पटाक्षेप किया । वहीं अन्य संलिप्ततों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त लकड़ी का बना हुआ 2 पीस दो नाली बंदूक समेत वर्दी, टांगी और दो पीस मोबाइल बरामद किया गया है।

स्थानीय प्रशासन पारदर्शिता के साथ करे मामलों का विश्लेषण

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए, इडी और सीबीआई द्वारा आम्रपाली परियोजना में टेक ओवर किये कांडों में कुछ सरकारी गवाहों द्वारा जिस तरह से ब्लैकमेलिंग, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर दहशत फैलाने की बातें कही जाती है इससे पुलिस प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। इसपर अविलंब रोक लगाने की उन्हें जरूरत है ताकि लोगों में प्रशासन व न्याय के प्रति विश्वास और भरोसा कायम रह सके। ये स्पष्ट है कि मृतक अपने सरकारी गवाह बने साथी के साथ ब्लैकमेलिंग मामले में लिप्त था। संदर्भ: एग्रीमेंट संख्या 5798 दिनांक 28/20/2024 व जनशिकायत निवारण शिविर टंडवा थाना 01/10 सितंबर 2024। हम सब लोकतंत्र में विश्वास करने वालों का साफ मानना है कि समाज में हिंसा कोई स्थान नहीं है, ये सर्वथा अनुचित है, कोई भी सभ्य समाज इसे कतई समर्थन नहीं कर सकता। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो  मृतक भुनेश्वर कोई भी केंद्रीय जांच एजेंसी का सरकारी गवाह नहीं था। स्पष्ट है कि उग्रवादियों द्वारा हत्याकांड को अंजाम देने का प्रोपगेंडा चलाकर कुछ लोगों द्वारा समाजसेवी बताकर सहानुभूति, मुआवजा और परिजनों को प्रोटेक्शन पाने के लिए ये महज तरकीब लगाया जा रहा था।

कानून को अपने हाथों में आखिर क्यों ले रहे हैं लोग!?

संवैधानिक दायरे में रहकर कार्य करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। बावजूद निराशा -हताशा का शिकार होकर अतिवादी हो रहे युवाओं के मनोदशा के कारण हो रहे अपराध लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा करता है ये बहुत हीं चिंताजनक है। अधिकांशतः आपराधिक मामलों में प्रतिशोध में लिये गये कदम होते हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के साथ ही निर्दोषों को बेवजह परेशान करने से बचने की जरूरत है। आपराधिक मामलों में गंभीरता से विश्लेषण करने के साथ हीं महज ब्लैकमेलिंग करने वालों पर कठोरता से अंकुश लगाने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment