बीडीओ ने आवास योजना निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

0
319
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने शुक्रवार को प्रखंड के कसारी पंचायत में आवास योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वे योजना के लाभुको से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। आवास निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीडीओ ने लाभुकों द्वारा आवास की राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुको का डोर टू डोर घर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने 12 घंटे के अंदर कार्य प्रारंभ करने एवं अपूर्ण आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उसके उपरांत लाभुकों से राशि वसूली हेतु स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक, मुखिया, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।