मयूरहंड(चतरा)। सोमवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक उपरौंध में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाजपा विधायक कुमार उज्जवल दास शामिल हुए। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक श्री दास ने करते हुए कहा कि आज विज्ञान का युग है। छात्र जीवन में वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विधायक ने बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के सचिव प्रदीप राणा ने कहा कि विज्ञान प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हस्तकला, व्यर्थ समान, विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल के द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने कुछ औषधी भी बनाये। वहीं विद्यालय के निदेशक वकील अहमद व सचिव प्रदीप राणा ने मुख्य अतिथि विधायक को छात्रा द्वारा बनाया गया पेंटिंग भेट करने के साथ अतिथियों को मेमोनटो भेट कर स्वागत किया। मौके पर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर विद्यालय में 11 कम्प्यूटर वाले कक्ष का उद्घाटन विधायक ने किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रसिक शिरोमणि, रणधीर सिंह, प्रदीप साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, अश्विनी कुमार सिंह, मनोज राणा, गुरुग्राम पब्लिक स्कूल हजारीबाग, निदेशक प्रभात कुमार, जेएमएम स्कूल पदमा के प्रधानाध्यापक मनीष रंजन, प्रखर मयूर के अलावा विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।
---Advertisement---















Total Users : 1192271
Total views : 3029114