न्यूज स्केल डेस्क
रांची/जामताड़ा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो के दिवंगत पिता स्व. गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक श्रीमती सोरेन ने भी दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री सोरेन एवं विधायक श्रीमती सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।