Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन के चपेट आए युवक की स्थिति गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। रविवार सुबह टंडवा थाना क्षेत्र के नईपारम में तेज रफ्तार कोल वाहन ने दोपहिया वाहन सवार को अपनी चपेट में लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में राहम निवासी दोपहिया वाहन चालक गनु भुईयां पिता स्व. शुकर भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा समुचित उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो ओडिशा स्टीवडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कोलवाहन ने उक्त हादसे को अंजाम दिया है। लोगों की मानें तो मैनेजिंग के दम पर उक्त कंपनी के कोल वाहनों से लगातार दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी उसपर विभागीय कार्रवाईयों से लगातार बचाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment