चतरा। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत भव्य चुनाव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव उत्सव कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट, मतदाता शपथ, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक समेत अन्य आयोजन किए गए, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान के प्रति जागरूक होकर लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले और 13 नवंबर को मतदान करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा 13 नवंबर को चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। आप सभी लोग इस चुनावी महापर्व में भाग लें। स्वयं मतदान करें तथा पुरे परिवार के साथ मतदान करें और अपने आस पास और जननेवाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। आप सभी लोगों ने लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए शपथ लिया है, हम उम्मीद करते हैं कि अपने घर को लौटने के बाद 13 नवंबर को स्वयं भी और परिवार के साथ मतदान करने हेतु संबंधित बूथ केन्द्रों पर जाएंगे तथा आस पास के लोगों को भी मतदान केन्द्र पहुंच कर वोट करने के लिए उत्साहित करेंगे और एक जागरूक मतदाता होने का फर्ज निभाएंगे। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों ने नशे को ना, वोट को हां थीम पर 330 गुना 210 फीट की भव्य कलाकृति बनाई। कार्यक्रम के दौरान ही सेल्फी अभियान में हजारों से अधिक की संख्या में महिला, पुरूष मतदाता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सेल्फी खिंचाई। वहीं हस्ताक्षर अभियान, नशा को ना कहें, वोट को हां कहें बोर्ड पर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक पुलिस प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, जिले के अधिकारियों समेत मतदाताओं ने हस्ताक्षर किया।
10 हजार से अधिक लोगों ने नशे को ना, वोट को हां थीम पर बनाई मानव कलाकृति, भव्य कलाकृति देखने स्टेडियम में मतदाताओं की उमड़ी भीड़, सेल्फी प्वाइंट, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ का भी हुआ आयोजन

By newsscale
On: November 9, 2024 8:33 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1192340
Total views : 3029199