पत्थलगड़ा(चतरा)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थकों ने शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। इस दौरान नावाडीह डमोल, चौथा, कुब्बा, बेलहर, दुम्बी, बरवाडीह, पत्थलगड़ा, सिंघानी, तेतरिया, लेंबोइया, नोनगांव, मेराल, खेरा समेत दर्जनो गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात कर एक बार सिमरिया विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाई जाएगी। प्रभावित रैयतों के हितों की रक्षा के लिए विस्थापन मुआवजा और नियोजन की स्पष्ट नीति होगी। राज्य में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए एसीबी टीम का जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रतिनिधित्व होगा। सेविका, सहायिका, रसोईया, कृषि मित्र, जलसहिया, स्वस्थ सहिया, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य मानदेय में बढ़ोतरी होगी। सहायक शिक्षक, पारा टीचर एवं आंगनबाड़ी सेविका के लिए वेतनमान लागू किया जाएगा। सरना धर्म कोड पेशा कानून का समर्थन के अलावा समता जजमेंट को लागू करना प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को क्रम संख्या 4 पर कैंची छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनावें। जिला महामंत्री कृष्ण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार दांगी, उपाध्यक्ष विनय दांगी, पंचायत अध्यक्ष सुनील राम, सिंघानी पंचायत अध्यक्ष संतोष दांगी, पवन कुमार, तालेश्वर कुमार, अरुण कुमार, सचिन कुमार, अमरेश, पवन, चंदन, विनोद व अन्य लोग जनसंपर्क अभियान में शामिल थे।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थकों ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान

By newsscale
On: November 9, 2024 8:28 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1192340
Total views : 3029199