Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गिद्धौर में की चुनावी सभा, भाजपा के पक्ष में मांगा वोट, कहा कांग्रेस और जेएमएम अब तक झारखंड को लूटने का काम किया है

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप मैदान में शुक्रवार को भाजपा के चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला व शॉल देकर श्री चौधरी का स्वागत किया गया। वहीं उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने अब तक झारखंड को लूटने का काम किया है। विकास नहीं किया, स्थिति ऐसी बन गई है कि यहां विकास की किरण दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस दलित, आदिवासी, पिछड़े को आरक्षण नहीं दिया। जब भाजपा की सरकार आई तो आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम इस प्रदेश को सोने की चिड़िया नहीं बनाएंगे, बल्कि मेकीन इंडिया के तहत हम दुनिया का शेर बनाएंगे, जो दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा की इस वर्ष मोदी जी ने कहा है कि सोलर युक्त बिजली लगाएंगे और झारखंड में 200 यूनिट बिजली भी मुफ्त देंगे। आगामी 23 नवंबर को विधानसभा का रिजल्ट आने वाला है, उसमें एनडीए व भाजपा गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस लिए एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशी उज्जल दास के पक्ष में देकर विजय बनाएं। वहीं प्रत्याशी श्री दास ने कहा कि एक बार मौका दें, पिता स्वर्गीय उपेन्द्र नाथ दास के अधूरे काम को पूरा करते हुए सिमरीया विधानसभा को सजा देंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सतेंद्र दांगी, बबलू साव, सुनील कुमार राणा आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment