कुंदा(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार कुंदा प्रखंड के भौरूडीह गांव में डोर टू डोर विधिक सह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली विधिक सेवाएं एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वही लोगो को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई। अभियान में पीएलवी संजय चौधरी, अजित कुमार व मुन्ना दास व ग्रामीण शामिल थे।
पीएलभी ने चला मतदाता जागरूकता अभियान

By newsscale
On: November 5, 2024 8:27 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now














Total Users : 1192339
Total views : 3029199