Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महापर्व छठ के खरना प्रसाद के लिए व्रतियों ने चुना नया धान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। छठ महापर्व को लेकर व्रतियों ने धान खेतों में जाकर नेमपूर्वक खरना प्रसाद के लिए चुना नया धान। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गावों में भी छठ पूजा को लेकर महिलाओं के द्वारा नेम निष्ठा के साथ अपने-अपने गांव के नजदीक खेतों में पहुंचकर खरना प्रसाद के लिए धान चुनने का कार्य सोमवार को किया गया। महिलाओं ने बताया कि चार दिनों का छठ पूजा में पहले संजत किया जाता है। यानी नहाय खाय के बाद दूसरा दिन नया धान कुट कर अरवा चावल निकालकर खीर बनाया जाता है और प्रसाद मां कात्यानी को भोग लगाया जाता है। उसके बाद व्रतियों के उपरांत सभी प्रसाद ग्रहण करते हैं। उसके बाद तीसरी दिन षष्ठी के संध्या डुबते सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाता है और चौथे दिन सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दे गंगा पूजा कर पूजा की समाप्ति की जाती है। धान चुनने का कार्य खरना का प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है। जो अत्यंत शुभ माना गया है। प्रतिमा देवी, ममता देवी, प्रीति कुमारी, गीता देवी, नीतू कुमारी, डिंपल कुमारी, डॉली कुमारी, आशा देवी, गौरा देवी आदि महिलाओं ने छठ माईया के गीता गाते हुए खेतों में नया धान चुनने का कार्य किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment