कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने आभार जताया 

0
85
कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने आभार जताया
लोहरदगा। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष प्रेमकिशोर प्रजापति ने सभी सनातनी बन्धुओ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अपील का पूरे जिले के सनातनियों ने मान सम्मान रखा। क्योंकि विगत कई वर्षों से चीनी वस्तुओं का आप उपयोग करते थे। परंतु इस वर्ष आपने ट्रस्ट के अपील को स्वीकार करते हुए मिट्टी से बने हुए दीपक एवं सजावट की समान की खूब बिक्री हुई। जिससे छठ महापर्व का जो सामान या दीपक बना हुआ था वह भी हमारे कुम्हार बंधू बिक्री कर दिए। आज से वह फिर से छठ महापर्व के लिए समान बनाएंगे। पिछले वर्ष का भी जो बचा हुआ खिलौना ग्वालिन था वह भी बिक्री हो गया। इसके लिए पूरे सनातन समाज को आभार व्यक्त करते हैं। सभी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी धन्यवाद करते है। इन्होंने कुम्हार समाज की अपील को जन-जन तक पहुंचने में मदद की है।