Tuesday, October 22, 2024

सीएम बने 54 की उम्र में उमर अब्दुल्ला, देश में सबसे युवा मुख्यमंत्री आतिशी 43 साल की, तो सबसे बुजुर्ग सीएम पिनराई विजयन 79 साल के

न्यूज स्केल डेस्क
हाल ही में संपन्न हुए दो राज्यों के चुनाव के बाद उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की 16 अक्टूबर को शपथ ली। वहीं, हरियाणा के सीएम पद की नायाब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लिए। इससे पहले आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जो देश की सबसे कम उम्र 43 साल की सीएम हैं।

देश के तत्कालीन मुख्यमंत्रियों में सबसे उम्रदराज सीएम की बात करें तो केरल के सीएम पिनराई विजयन की उम्र सबसे ज्यादा है। देश में 16 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से कम है, 40 के आसपास उम्र वाले 5, 50 के आसपास उम्र वाले 11, 60 के आसपास उम्र वाले 6 और 70 से ऊपर की उम्र वाले 9 मुख्यमंत्री हैं।

अब जानते हैं किस राज्य के मुख्यमंत्री की कितनी है उम्र?

अगर देश के राज्यों के सबसे कम उम्र वाले मुख्यमंत्रियों की बात की जाए तो इसमें पहल नंबर पर दिल्ली की सीएम आतिशी आती हैं, जिनकी उम्र 43 साल है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, जो 45 साल के हैं। फिर मेघालय के सीएम कोनराड संगमा जो 46 साल के हैं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 49 साल के हैं और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी 49 साल के हैं।

कितने सीएम की उम्र 60 के भीतर?

जिन मुख्यमंत्रियों की उम्र 50 से 59 वर्ष है, उनमें पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की उम्र 50 वर्ष, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की उम्र 51 वर्ष, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी की उम्र 52 वर्ष, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की आयु 52 वर्ष, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की उम्र 54 वर्ष, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की उम्र 54 वर्ष, तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी की उम्र 54 वर्ष, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की उम्र 55 वर्ष, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तवांग की उम्र 56 वर्ष, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की उम्र 57 वर्ष और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की उम्र 59 वर्ष है।

70 से कम उम्र वाले मुख्यमंत्री?

अब बात करते हैं उन मुख्यमंत्रियों की जो 60 से 69 की उम्र के अंतर्गत आते हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साई की उम्र 60 वर्ष, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की उम्र 60 वर्ष, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिदें की उम्र 60 वर्ष, गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल की उम्र 62 वर्ष, मणिपुर के सीएम एन. बिरेन सिंह की उम्र 63 वर्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की उम्र 69 वर्ष है।

80 से कम उम्र वाले मुख्यमंत्री

इस लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उम्र 71 वर्ष, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा की उम्र 71 वर्ष, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की उम्र 73 वर्ष, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो की उम्र 73 वर्ष, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की उम्र 74 वर्ष, पुडुचेरी के सीएम एन. रंगास्वामी की उम्र 74 वर्ष, मिजोरम के सीएम लालदुहावमा की उम्र 75 वर्ष, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की उम्र 76 वर्ष और केरल के सीएम पिनाराई विजयन की उम्र 79 वर्ष है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page