चतरा/गिद्धौर। गुरुवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगन्नाथ महतो के असमय निधन पर जिला मुख्यालय के अलावे सभी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही विभिन्न दलों के नेता, समाजसेवी, प्रतिनिधि आदि ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की। गिद्धौर प्रखंड के शिक्षकों व प्रखंड कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान बीडीओ ने मंत्री के असमय निधन पर कही की झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। वे रियल में झारखंड के लिए टाइगर थे। उन्होंने झारखंड अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में शोक सभा आयोजित कर गुरुवार को सरकार के निर्देश पर अवकाश घोषित कर दिया गया। शोक व्यक्त करने वालों में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, बबलू कुमार साव, सुनील कुमार राणा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी, जिला सचिव बैजनाथ दांगी, यदुनंदन पांडेय सहित सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।


















Total Users : 1282102
Total views : 3157671