न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित ठाकुरबाडी मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम डांडिया गरबा नृत्य का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, काशीराम दांगी, शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, शिक्षक योगेश्वर दांगी समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पूजा समिति अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए डांडिया गरबा नृत्य के कलाकारों की हौसला अपजाही करते हुए कहा कि डांडिया गरबा नृत्य पहले गुजरात और मुंबई में होता था, आज चतरा जिले के गिद्धौर में डांडिया गरबा नृत्य की कलाकार बेहतर प्रस्तुति दे रहे हैं। मौके पर पूजा समिति सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष मंटू कुमार, प्रभात कुमार सोनू, परनाथ दांगी, प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, परमेश्वर दांगी, मीडिया प्रभारी घनश्याम कुमार दास, डांडिया गरबा नृत्य के अध्यक्ष प्रेम राणा, देवदीप पासवान, संटू कुमार, विकास कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
डांडिया गरबा नृत्य का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

By newsscale
On: October 5, 2024 12:02 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127825
Total views : 2949394