न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। बीएसएनएल की खराब सेवा से ग्राहकों का विश्वास एक बार फिर टूटता दिखाई दे रहा है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ते रिचार्ज के कारण ग्राहकों ने बीएसएनल की ओर रुख किया था, लेकिन अब खराब नेटवर्क व सेवा की वजह से ग्राहक परेशान हैं। कुंदा के ग्राहक मिथलेश महतो, बंटी कुमार, गौतम कुमार, सुनील चौधरी, आनन्द महतो, अशोक महतो आदि बीएसएनल ग्राहकों का कहना है कि बीएसएनल को अपनी सेवाओं में सुधार करने की जरूरत है। बीएसएनएल का नेटवर्क कवरेज बहुत ही खराब चल रहा है। 24 घंटे में कभी-कभी ग्राहकों को 5 से 6 घंटे ही नेटवर्क की सुविधा मिल पाती है। वही लोगो ने यह भी काहा की ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बीएसएनएल के टॉवर स्थापित किए गए हैं। लेकिन फिलहाल यह शोभा की वस्तु बनी हुई। ग्राहकों ने काहा है की नेटवर्क की समस्याओं का निराकरण कर बीएसएनल को अपनी सेवाओं में सुधार करके ग्राहकों का विश्वास फिर से हासिल करने की आवश्यकता है। यदि बीएसएनल ऐसा नहीं करती है तो ग्राहक पुनः अन्य कंपनियों में सिम पोर्ट करने पर विवश होंगे।
बीएसएनल के खराब सर्विस से लोग परेशान

By newsscale
On: September 24, 2024 11:02 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243