द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का चुनाव संपन, निर्विरोध अध्यक्ष बने मनमोहन सिंह राजपूत
सरायकेला। जिले के द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में सरायकेला सूचना भवन में सम्पन्न हुआ। रविवार को सरायकेला डीसी के निर्देश पर बनाये गए चुनाव पर्यवेक्षक उपेंद्र कुमार व जिला जन सूचना पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के साथ संतोष कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के चुनाव में मनमोहन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं रमजान अंसारी महासचिव और संजीव कुमार मेहता को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। इस प्रक्रिया में जिले के विभिन्न संस्थानों के 48 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का विधिवत गठन 4 अप्रैल 2021 में हुआ था। प्रेस क्लब के दूसरी बार चुनाव के बाद उपायुक्त अरवा राजकमल समेत जिले के सभी पदाधिकारियों ने क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर खुसी में क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।