न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। क्रीड़ा भारती प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिलसिलेवार चर्चा करने के पश्चात कई विभाग के संयोजक की घोषणा की गई। जिसमें हजारीबाग विभाग संयोजक की जिम्मेवारी विकास कुमार केसरी की दी गई। बताते चलें की हजारीबाग विभाग में चार जिले चतरा, हजारीबाग, कोडरमा एवं गिरिडीह शामिल हैं। यह घोषणा क्रीड़ा भारती झारखंड प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह के द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि पर चतरा जिला समेत अन्य जिलों के कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी ने श्री केशरी को बधाई दी है। वहीं एक सादे समारोह में चतरा जिला क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी एवं अन्य खेल संघों ने नई जिम्मेवारी मिलने पर श्री केशरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती चतरा जिला इकाई के संरक्षक पंकज दुबे, मोव जमालुद्दीन, कुमार विवेक सिंह, अध्यक्ष संजीत कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, बब्लू गुप्ता, जितेंद्र कुमार जैन, सचिन्द्र पासवान, मंत्री विकास कुमार केशरी, सह मंत्री सूरज कुमार, श्रीराम शास्त्री, सूर्यप्रकाश सिन्हा, विशिष्ट सदस्य सुनीता कुमारी, देवानंद कुमार, जुगल कुमार, हेलाल अख्तर, दिलीप कुमार के साथ कई खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
विकास कुमार केशरी बनाएं गए क्रीड़ा भारती के हजारीबाग विभाग संयोजक

By newsscale
On: September 11, 2024 10:29 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 835865
Total views : 2547196