Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फरार अफीम तस्कर के घ पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पुलिस ने पत्थलगड़ा थाना कांड संख्या 12/2024 के अवैध अफीम तस्करी के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सिंघानी निवासी मिथिलेश कुमार पिता चंद्रदेव दांगी के घर इश्तिहार चिपकाकर सरेंडर करने की अपील की है। प्राथमिक अभियुक्त के घर न्यायालय के निर्देशानुसार ढ़ोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया गया। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि 05 अप्रैल 2024 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध अफीम तस्करी कमलेश कुमार पिता चंद्रदेव दांगी को परसोनिया नदी ललकी माटी से गिरफ्तार किया गया था। उसके निशानदेही पर इसके बड़े भाई मिथलेश कुमार को आरोपी बनाया गया था। जो अभी तक फरार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर आरोपी इश्तिहार के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार दास, मिशील सोरेन, चौकीदार मुकेश रजक, कमलेश दांगी, आमो गंझू आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment