Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत स्थित शास्त्री चौक के समीप प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ उदल राम, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व मुखिया संदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुखिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शास्त्री चौक में प्रखंड स्तरीय नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर खेल प्रेमियों को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर दिया है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। मानव जीवन के लिए खेल की अहम भूमिका होती है। मौके पर दशरथ पाण्डेय, आजाद कुमार, चंद्रदेव साव, विकास ठाकुर के आलावे भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment