झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा में पूर्व राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे घाघरा का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा चांदनी चौक के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से निकलकर पूरे घाघरा का भ्रमण किया। इस मौके पर समीर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रियव्यापी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया है।इसी निमित्त तिरंगा यात्रा निकाला गया है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को राष्ट्र हित के प्रति जागरूक करना है। इसके बाद यह यात्रा चांदनी चौक में आकर समाप्त किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, बिपिन बिहारी सिंह, अशोक उरांव, आदर मंडल के अध्यक्ष पप्पू प्रसाद गुप्ता, गोपाल यादव, संजय सिंह,सतवंती देवी, आशीष कुमार सोनी, आकाश साहू, नीरज जैसवाल, प्रमोद साहू, सुरेंद्र साहू, प्रदीप उरांव, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
*घाघरा से संवाददाता नीरज कुमार सिंह* *घाघरा में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया -पूर्व राज्यसभा सांसद सह एसटी मोर्चा अध्यक्ष समीर उरांव हुए शामिल*
By Ajay Sharma
On: August 13, 2024 5:43 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038559
Total views : 2825221