Wednesday, October 23, 2024

सहिया अपनी मांग को लेकर विधानसभा मार्च और एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रांची में शामिल हुई

झारखण्ड/गुमला: घाघरा प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया साथी और सहिया अपनी कई सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को रांची में आयोजित विधानसभा मार्च और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर रांची रवाना हुई इस क्रम में स्वास्थ्य सहिया साथी और सहिया ने बताया कि सहिया एवं सामुदायिक प्रशिक्षक संघ झारखंड के बैनर तले धरना कार्यक्रम रांची में आयोजित की गई है इसमें पूरे झारखंड से साथी शामिल होंगे जिसमें मुख्यमंत्री के समक्ष कई सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। विभिन्न मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि सहिया साथी, सहिया, बीटीटी एसटीटी को सेवानिवृत्ति एवं अपंगता के पश्चात पेंशन का लाभ, अनुबंध या सरकारी कर्मी का सभी लाभ, झारखंड सरकार को राज्य स्तर से सभी सहिया को 20000 रुपए प्रतिमा मानदेय,कार्य में अनुभव एवं प्रोन्नति का लाभ, मातृत्व लाभ एवं आकस्मिक छुट्टियों का लाभ, सभी का नियमितीकरण, कार्य के दौरान मृत्यु के पश्चात 20 लाख का बीमा, कार्य के दौरान मृत्यु के पश्चात परिवार के एक सदस्य को नौकरी,सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष हो सहित सहित कई मांग शामिल है। मौके पर रांची जाने वाले लोगों में बीटीटी सीमा देवी,बबीता देवी पारस साहू,रेणु देवी,अनीता देवी आशा देवी, सुनीता देवी ,किरण देवी, ममता देवी ,प्रियंका सिंह, गीता देवी,संगीता देवी सहित कई स्वास्थ्य सहिया,सहिया साथी,बीटीटी,एसटीटी शामिल थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page