न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के 09 सूत्री मांग को लेकर पिछले 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शनिवार को सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की। वहीं धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार हड़ताली कर्मियों की जायज मांगों को पूरा करे। कर्मियों के हड़ताल से समाहरणालय का कामकाज पूरी तरह बाधित है, जिससे आम जनता को विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही है। इनकी मांगे जायज हैं, मौजूदा सरकार मांगो को पूरा नहीं करती है तो हमारी सरकार बनते ही इनकी मांगो को पूरा किया जाएगा। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ कैडर 09 सूत्री मांग को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को जिले के कर्मचारी पूर्ण समर्थन करते हुए हड़ताल पर हैं। उक्त निर्णय 21 जुलाई को झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ चतरा के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। उपरोक्त जानकारी संघ के जिला सचिव अजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।