न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी समूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनुठा पहल की जा रही है। इसी निमित समूह के सह संचालक अभिमन्यु कुमार यादव, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक परियोजना जमा दो विद्यालय रामपुर चौपारण-हजारीबाग के सौजन्य से मयूरहंड प्रखंड में नव दंपति के द्वारा पौधारोपण करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार खैरा, मयूरहंड एवं कुमारी राखी, पंदनी के परिणय सूत्र में बंधने के मधुर यादगार में एक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर उपस्थित परिजनो ने समूह के इस अनुठे पहल की सराहना की और हर दाम्पतय जीवन शुरु करने वालों से पौधारोपण करवाने का संकल्प लिया। वही उपस्थित समूह के सदस्यों ने बताया की वधू पक्ष के घर में पौधा रोपण करवाने से घरवाले बेटी व दमाद द्वारा लगाए गए पौधे को संरक्षण करते हैं। अभी तक लगभग 100 वर-वधू को उपहार स्वरुप पौधा भेट कर विदाई से पहले पौधारोपण करवाया जा चुका है। जिसमे अब अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप लेने के साथ फल भी देने लगे हैं।
मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी समूह का पर्यावरण संरक्षण पर अनूठी पहल, विदाई पूर्व नव दंम्पति से करवाया गया पौधारोपण

By newsscale
On: July 12, 2024 10:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243