न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। सोमवार को सादर थाना, स्वास्थ्य विभाग जिला एवं राज्य के संयुक्त तत्वाधान में चतरा चौक एवं शिक्षण संस्थान के आसपास क्षेत्र में तंबाकू व तंबाकू जनित पदार्थ के दुष्परिणाम के रोकथाम हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में राज्य नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर अश्विन, सलाहकार राजीव, राज्य कार्यक्रम सहायक धीरज कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश शर्मा, जिला सलाहकार तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चतरा रश्मि दूबे के द्धारा किया गया। छापेमारी दल द्वारा जांच के क्रम में कुल 3 प्रतिष्ठानों से कुल 600 रुपया का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही साथ शिक्षण संस्थान में तंबाकू के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा रहा है या नहीं और शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है या नहीं का जायजा भी लिया गया।
शिक्षण संस्थान के 100 गज के दूरी वाले दुकानों में की गई छापेमारी, तीन दुकानदारों से वसूला गया अर्थदंड, टीम ने शिक्षण सस्थानों का भी लिया गया जायजा

By newsscale
On: July 10, 2024 12:27 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243