आजसू ने किया हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन, बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

0
132

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कान्हाचट्टी। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी निर्देश पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह व संचालन किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उदय चौबे ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष शिवलाल दांगी, जिला सचिव अनिल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पोखन दांगी उपस्थित थे। सभी ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर झारखंड सरकार होश में आओ, भ्रष्टाचार बंद करो, अफसर बिचौलिये दलाल होश में आओ, प्रधानमंत्री आवास, अंबुआ आवास में धांधली करना बंद करो, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा देना होगा के नारे लगाए। उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में पार्टी के नागेंद्र ठाकुर, संजीत सिंह, अजय यादव, अधीर कुमार, मालती देवी, देवंती देवी, मनवा देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, रेखा देवी, गीता देवी आदि महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।