न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय गीता आश्रम में अधिक से अधिक मतदान हो इस उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप शामिल हुए। तत्पश्चात वृद्ध, दिव्यांग व जिले से पहुंचे अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित रंगोली, दीप प्रज्वलित कर स्लोगन वोट करेगा चतरा लिखा गया। साथ ही आमजनों को मतदाता शपथ दिलाया गया एवं एक स्वर में 20 मई को वोट करेगा चतरा का नारा लगाया गया। वहीं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, एसडीओ चतरा, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, बीडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
गीता आश्रम विद्यालय चतरा में रात्रि चौपाल का आयोजन, दीप सज्जा वोट करेगा चतरा के स्लोगन से जगमगाया परिसर, उपस्थित मतदाताओं में दिखा उत्साह
By newsscale
On: April 24, 2024 11:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1279188
Total views : 3153127