संजय शर्मा बने रामनवमी पूजा महासमिति इटखोरी के अध्यक्ष, टुन्नी सिंह एवं सतीश महासचिव

0
283

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी पूजा महासमिति के गठन के लिए रविवार को कृषि फार्म स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में महासमिति के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा महासमिति का पुनर्गठन करते हुए संजय शर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। जबकि टुन्नी सिंह तथा सतीश सिंह को महासचिव बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, बबलू राज, ओमप्रकाश सिंह, मन्टू कुमार दांगी, सुधीर राय को, सचिव शक्ति सिंह, राहुल केशरी, राजू शर्मा, अशोक सिंह, संयुक्त सचिव अंजू सिंह कोषध्यक्ष पंकज सिंह व मीडिया प्रभारी के रुप में सौरभ तिवारी का चयन किया गया। साथ ही संरक्षक के रूप में मुखिया जुगेश्वर दांगी, पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय सिंह, सरिता देवी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राम, संदीप सिन्हा, संतोष सोनी, रतन शर्मा, सच्चिदानंद प्रसाद, इंद्रदेव केशरी, दिलीप साव का मनोनयन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद तथा संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने व रामनवमी के दिन निकाले जाने वाली झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किरने का निर्णय लिया गया। प्रखंड के हर चौक चौराहे पर विद्युत साज सज्जा, महावीरी पताकों से पूरे क्षेत्र को पाटने, झांकियों के दौरान महासमिति द्वारा शरबत व पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था करने के अलावे मुख्य मंच के समीप एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाने की बात कही गई। वहीं परंपरागत अस्त्र शस्त्र के संचालन में अगर कोई घायल हो जाता है तो उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।