न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान गुरुवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नोनगांव व नावाडीह में मनरेगा से संचालित डोभा, कूप निर्माण, आम बागवानी व अन्य योजनाओं का संघन जांच किया। नोनगांव पंचायत में डोभा, कूप निर्माण, आम बागवानी में हो रहे कार्य के जांच के दौरान कुछ स्थानों पर पर मनरेगा मजदूर कार्य करते दिखे। तो कई में अनियमितता व बीपीओ राजेश्वर पर ममनमानी का अरोप ग्रामीणों ने लगाया। वहीं नावाडीह पंचायत में लगभग आधा दर्जन डोभा व टीसीबी का निरीक्षण किया। लोकपाल ने रोजगार सेवक पुंकेश सिंह व संबंधित जेई को फटकार लगाते हुवे कार्यों में सुधार लाने के साथ योजना स्थल पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। नोनगांव में डोभा निर्माण स्थल पर मजदूर काम करते मिले लेकिन कुछ लोगों ने जेसीबी से कार्य कराने की शिकायत भी की। जिसपर जांचोपरांत कार्रवाई की बात कही गई। कई योजना स्थल पर बोर्ड नहीं मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाते हुए तत्काल बोर्ड लगाने व नियमपूर्वक कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही योजना स्थल जांच के बाद अभिलेखों के जांच में भिन्नता पाए जाने पर योजनाओं को बंद कर रिकवरी करने की बात कही। इसके अलावे गलत कार्य को बढ़ावा देने वाले मनरेगा कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही।