Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंत्री के अध्यक्षता में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 के सफल आयोजनको लेकर हुई बैठक, देश के जाने माने व स्थानीय कलाकार महोत्सव में बांधेंगे समा, महोत्सव प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विशेष संवाददाता, अरविंद कुमार
चतरा। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई। बैठक से पूर्व मंत्री के समाहरणालय आगमन पर उपायुक्त श्री इमरान ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी व कार्य प्रगति से संबंधित जानकारी दी गई। मंत्री ने जिला प्रशासन के तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि इसका खास ख्याल रखा जाय कि पूर्व में हुए महोत्सव की भांति इस वर्ष भी महोत्सव भव्य हो। तीन दिवसीय महोत्सव में दूर दराज से लोग आस्था के साथ पूजा अर्चना करने और कार्यक्रम को देखने के लिए आते हैं। इस लिए आम जनों को समस्या न हो उसके लिए पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाय। वहीं उपायुक्त ने कहा राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन 2015 से भव्य रूप से मनाया जाता रहा है। इसके पीछे सभी का सहयोग भी रहा है। इस बार भी पूर्व की भांति कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी लोग सहयोग करें। आगे कहा राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा द्वारा बताया गया कि 19 फरवरी 2024 को विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप, अल्ताफ राजा एवं ग्रुप, अक्षरा सिंह। 20 फरवरी 2024 को सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप, शालीनी दुबे एवं ग्रुप, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह, किस्सु राहुल एवं ग्रुप, रोहित आरके एवं ग्रुप, बिनोद राठौर एवं ग्रुप, 21 फरवरी 2024 को बीएसएफ हजारीबाग, मृणालिनी अखौरी, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप, रजत आनन्द एवं ग्रुप, सिमरन साह एवं ग्रुप, पूजा चटर्जी एवं ग्रुप, राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का समापन एवं भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात समाहरणालय परिसर से राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 के प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने महोत्सव प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बैठक में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, डीडीसी, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, समाजसेवी पंकज प्रजापति, इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के जिप सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment